एजुकेशन

Kashmir School Winter Schedule: घोषित हुआ कश्मीर स्कूलों का विंटर शेड्यूल, कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी

Kashmir School Winter Schedule OUT: डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन, कश्मीर ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की है। श्रीनगर म्युनिसिपल लिमिट के अंदर के स्कूल अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। श्रीनगर म्युनिसिपल लिमिट के बाहर के स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे।

Image

Kashmir School Winter Schedule out

Kashmir School Winter Schedule Announced: डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन, कश्मीर ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की है। यह सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। बदला हुआ टाइमिंग 1 नवंबर से लागू होगा। बदले हुए टाइमिंग का मकसद स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्टाफ मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभी तक कब से चल रही थीं कक्षाएं

अब तक श्रीनगर शहर के स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलते थे, जबकि म्युनिसिपल लिमिट के बाहर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के संस्थान सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलते थे।

अब किस समय से चलेंगी कक्षाएं

DSEK द्वारा 31 अक्टूबर को जारी किए गए ऑफिशियल ऑर्डर के अनुसार, श्रीनगर म्युनिसिपल लिमिट के अंदर के स्कूल अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। श्रीनगर म्युनिसिपल लिमिट के बाहर के स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। इस बदले हुए टाइमिंग की आखिरी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। यह अगले आदेश तक लागू रहेगा।

डायरेक्टोरेट के एक अधिकारी ने बताया, "बदला हुआ टाइमिंग स्टूडेंट्स को सुबह की ठंड से बचने में मदद करेगा और आरामदायक तरीके से सीखने का माहौल सुनिश्चित करेगा।"

School Closed: स्कूल पूजा के लिए बंद रहे

डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन, जम्मू के एक आदेश के अनुसार, जम्मू डिवीजन के स्कूल 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पूजा की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा, JKBOSE ने नवंबर-दिसंबर 2025 के लिए क्लास 11 और 12 की परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं।

JKBOSE Class 11 Date Sheet

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने एनुअल रेगुलर नवंबर-दिसंबर सेशन के लिए क्लास 11 की डेट शीट 2025 ऑफिशियली जारी कर दी है। यह टाइमटेबल कश्मीर डिवीजन, लद्दाख (लेह और कारगिल) और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन इलाकों के स्टूडेंट्स पर लागू होगा।

JKBOSE Class 12 Date Sheet

JKBOSE के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 12 के एग्जाम 8 नवंबर 2025 से शुरू होंगे और 3 दिसंबर 2025 तक चलेंगे। ये एग्जाम साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और होम साइंस जैसे अलग-अलग स्ट्रीम के लिए होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article