एजुकेशन

Karnataka Teacher Recruitment: 15 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवार 18 अगस्त से कर सकेंगे आवेदन

Karnataka Teacher Recruitment: कर्नाटक स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरकारी स्कूलों में 15,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

कर्नाटक में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती

Karnataka Teacher Recruitment: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्नाटक स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरकारी स्कूलों में 15,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता और पद से जुड़ी सभी शर्तें जरूर जांच लें।

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा D.El.Ed या B.Ed जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता भी जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवार का कर्नाटक TET या CTET पास होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन प्रतिस्पर्धी लिखित परीक्षा, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक मनोविज्ञान, भाषा और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के निर्धारित वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कर्नाटक सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग शिक्षण पदों को शामिल किया गया है। इनमें ग्रेजुएट प्राइमरी स्कूल टीचर (GPSTR) के 8,500 पद, असिस्टेंट मास्टर के 4,500 पद, प्राइमरी स्कूल टीचर (PST) के 900 पद, फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) के 600 पद और कंप्यूटर साइंस टीचर (CST) के 500 पद शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article