एजुकेशन

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में दूसरी से 8वीं तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज, जानें कैसे भरें फॉर्म

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से 8वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। माता-पिता संबंधित स्कूल में जाकर ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

KV Admission 2026

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में कक्षा 2 से लेकर 8 में एडमिशन के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन अभिभावकों ने अभी तक बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास बस आज का समय है। वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि कक्षा दूसरे से 8वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं है। यह पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया है। माता-पिता को स्कूल जाकर ही रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

कक्षा 2 से 8वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी एडमिशन नोटिफिकेशन के अनुसार, केवी के स्कूलों में कक्षा 2 से 8वीं तक आवेदन की आज, 8 अप्रैल को अंतिम तिथि है। इसके बाद किसी भी रूप में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कक्षा 2 से 8 में प्रवेश के लिए क्या देनी होगी परीक्षा

नहीं,कक्षा 2 से 8वीं में प्रवेश के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार की परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि केवी के सभी स्कूलों में 2 से 8वीं के बीच एडमिशन नहीं हो रहे हैं। केवल उन्हीं स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जहां सीटें खाली है। जिन-जिन क्लास में सीटें हैं, उन-उन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सीटों की जानकारी हर स्कूल द्वारा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

KV

KV Admission 2026

केवी में प्रवेश से लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में प्रवेश के लिए अभिभावकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। जो इस प्रकार है-

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस और बीपीएल प्रमाणपत्र
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड होने का हलफनामा
  • कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र
  • दादा-दादी के साथ बच्चे के माता-पिता के संबंध का प्रमाण
Also Read: BPSC Interview Pattern : BPSC में नहीं होगी अब रट्टा मार पढ़ाई, यूपीएससी जैसा होगा इंटरव्यू का स्तर

कैसे करें दूसरे से आठवीं के लिए आवेदन

कक्षा 2 से लेकर 8वीं तक के स्कूलों में प्रवेश के लिए माता-पिता संबंधित स्कूल जाएंगे। वहां स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से आवेदन फॉर्म लेकर उसमें आवश्यक सारी जानकारी भरी जाएगी। आवेदन फॉर्म के लिए उन्हें ऊपर दिए गए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत है। वह सभी लगाने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article