BPSC Interview new pattern 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने इंटरव्यू प्रोसेस में काफी बड़ा बदलाव किया है। अब तक चली आ रही रट्टा मार पढ़ाई की बजाय अब इस प्रोसेस को काफी चेंज किया जा रहा है। अब तक इंटरव्यू बोर्ड में शिक्षक, प्रोफेसर्स ही बैठते थे लेकिन अब आपका टेस्ट IAS और PCS अधिकारी लेंगे। यानी कि अब इंटरव्यू प्रोसेस (BPSC Interview New pattern 2026) यूपीएससी जैसा होने जा रहा है। चलिये समझते हैं कि इस प्रोसेस में क्या कुछ बदलेगा, अब पैटर्न कैसा होगा और किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही आपको इंटरव्यू के लिए कैसे खुद को तैयार करना होगा।
बीपीएससी ने किया बड़ा बदलाव
दरअसल, बीपीएससी ने अपने काम करने के तरीकों में ऐसा बदलाव किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अब बीपीएससी का इंटरव्यू पहले जैसा बिल्कुल भी नहीं रहेगा। अब बीपीएससी ने अपने इंटरव्यू पैनल में सीधे तौर पर मौजूदा IAS और IPS अफसरों को शामिल करने का फैसला लिया है। बता दें कि 71वीं सीसीई मेन्स की परीक्षा इसी महीने आखिर में होनी है। वहीं 72वीं सीसीई का प्रीलिम्स इस साल जुलाई के महीने में होने वाला है। वहीं आयोग ने हाल ही में 69वीं परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिये हैं।
अब कुछ ऐसा होगा इंटरव्यू
अब आपसे इतिहास की तारीखें या फिर भूगोल के आंकड़े नहीं पूछे जाएंगे। अब केस स्टडी वाले सवालों पर ही जोर होगा। अब आपके फैसला लेने की क्षमता (Decision making) पर जोर दिया जाएगा।
अब बोर्ड आपकी किताबी नॉलेज से हटकर आपकी पर्सनैलिटी, बॉडी लैंग्वेज और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देगा। अधिकारी ये देखेंगे कि बहुत ज्यादा लोड होने पर आप कैसा रिएक्ट करते हैं।
बीपीएससी ने क्यों किया ये बदलाव ?
अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों बीपीएससी अपने पैनल में बड़े अफसरों को बैठा रहा है। दरअसल, ये यूं ही नहीं है बल्कि इसके पीछे सोची समझी रणनीति है। अब त्रि स्तरीय परीक्षा के पैनल में शिक्षाविदों के साथ फील्ड में काम कर रहे हाई रैंक वाले ब्यूरोक्रैट्स भी शामिल होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सीनियर अफसरों को इसलिये शामिल किया गया है क्योंकि वे किसी भी उम्मीदवार की ऑन ग्राउंड फैसले लेने की क्षमता और किसी प्रशासनिक संकट के समय उनके मिजाज को अच्छी तरह परख सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा सिस्टम में अब सख्त कैलेंडर पर काम कर रहा है। ये बिल्कुल UPSC के स्टाइल से मेल खाता है। इस पैटर्न को फॉलो करने का मकसद कैंडिडेट्स को सिर्फ अकैडमिक तौर पर ही होशियार होना काफी नहीं है बल्कि प्रशासनिक तौर पर फिटनेस भी जरूरी है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
