एजुकेशन

JoSAA Counselling 2025 Schedule: जारी हो गया JoSAA काउंसलिंग का शिड्यूल, josaa.nic.in से करें चेक

JoSAA Counselling 2025 Schedule Pdf Download: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं

Image

JoSAA काउंसलिंग का शिड्यूल जारी हो गया

JoSAA Counselling 2025 Schedule Pdf Download: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण ने JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। JoSAA के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण/विकल्प भरना 3 जून, 2025 को किया जाएगा।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार AAT परिणाम घोषित होने के बाद 8 जून, 2025 से अपने AAT-विशिष्ट विकल्प भर सकते हैं।

मॉक सीट आवंटन की पहली सूची 9 जून, 2025 को जारी की जाएगी और मॉक सीट आवंटन 2 का प्रदर्शन 11 जून, 2025 को किया जाएगा।

JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) 2025 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 12 जून, 2025 को समाप्त होगी। Josaa 13 जून, 2025 को डेटा का मिलान और सत्यापन करेगा।

JoSAA Counselling 2025 Registration कैसे करें?

JoSAA Counselling 2025 Registration करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

1. JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध JoSAA counselling 2025 Registration Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।

4. पंजीकरण पूरा होने के बाद, खाते में लॉगिन करें।

5. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

7. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद पेज डाउनलोड करें।

8. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

JoSAA भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) सहित भारत भर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article