एजुकेशन

JNVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

JNVS Admission 2027: नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और 10वीं में रिक्त सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करते हुए छात्रों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। एक दस्तावेज में भी कमी आवेदन रद्द करने के लिए काफी है।

Image

JNVS Admission 2027 (Photo - AI)

JNVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9वीं और 11वीं में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के शीर्ष आवासीय विद्यालयों में क्वालिटी और नि:शुल्क शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक शानदार मौका है। हालांकि, इस दौरान आवेदन को सही तरीके से पूरा करने और एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट का होना छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दस्तावेजों में कोई भी त्रुटि या कमी होने पर आवेदन पत्र खारिज किया जा सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पूर्व ही सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित करके रख लें।

आवेदन के समय आवश्यक मुख्य दस्तावेज

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है -

  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र एवं अभिभावक के हस्ताक्षर
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु
  • कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु
  • पहचान पत्र
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NVS में 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक कर पाएंगे LEST 2027 परीक्षा के लिए आवेदन

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, मोबइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक डॉक्यमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लें।

एडमिशन के दौरान आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यालय में सत्यापन के समय इन दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी:

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. 8 वीं और 10वीं की मार्कशीट
  4. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र
  7. दिव्यांग प्रमाण पत्र
  8. स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  9. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

नोट - सफल आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article