एजुकेशन

JNU Admission 2026: PG और ADOP कोर्सों का नया शेड्यूल जारी, जानें कब आएगी पहली मेरिटलिस्ट

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए PG और ADOP कोर्सों में दाखिले का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को आएगी

Image

JNU Admission 2026

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए PG और ADOP कोर्सों में दाखिले का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को आएगी और पूरी एडमिशन प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में आएगा, उन्हें 25 से 27 जून के बीच प्री-रजिस्ट्रेशन करना होगा और फीस जमा करनी होगी। JNU ने साफ किया है कि तय समय में रजिस्ट्रेशन और भुगतान न करने पर सीट रद्द मानी जाएगी।

25 जून को ऑनलाइन जारी होगी मेरिट लिस्ट

JNU की पहली मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होगी। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना नाम और सेलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं।विश्वविद्यालय ने सलाह दी है कि चयनित अभ्यर्थी तय तारीख के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि दाखिला सुरक्षित रहे।

इस तरह देखें PG और ADOP मेरिट लिस्ट 2026

  • सबसे पहले jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admission” सेक्शन खोलें।
  • PG Admission 2026-27 या ADOP Admission 2026-27 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • First Merit List 2026 की PDF खोलें।
  • नाम या एप्लिकेशन नंबर सर्च करें और फाइल डाउनलोड कर लें।
JNU Admission 2026

JNU Admission 2026

10 अगस्त तक पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

नए शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग चरणों में मेरिट लिस्ट जारी होंगी और दाखिले 10 अगस्त 2026 तक पूरे होंगे। JNU ने छात्रों से कहा है कि वे वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए रखें।

जरूरी तारीखें
पहली मेरिट लिस्ट: 25 जून 2026
प्री-रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 25-27 जून 2026
एडमिशन की आखिरी तारीख: 10 अगस्त 2026
JNU में PG और ADOP में दाखिला चाहने वाले छात्रों के लिए यह शेड्यूल फाइनल है। चयनित होने पर बिना देर किए रजिस्ट्रेशन और फीस की प्रक्रिया पूरी कर लें।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article