एजुकेशन

Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर पदों पर नौकरी का मौका, 1.12 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 13, 2022, 08:45 PM IST

JKSSB JE Recruitment 2022, Sarkari Naukri Notification 2022: जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 1045 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

JKSSB Junior Engineer Recruitment 2022, JKSSB JE Notification 2022: जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर भर्ती (Junior Engineer Recruitment) 2022 के लिए 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

Sarkari Naukri 2022: किसके लिए कितने पद?

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर में 1045 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 855 पद और जूनियर इंजीनियर (मकैनिकल) के 190 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा।

JE Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्त्रत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैंं।

JKSSB Job Notification 2022: ऐसे होगा चयन

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। परीक्षा की तारीख भी अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

JKSSB JE Application 2022: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर 21 नवंबर से 20 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 550 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article