एजुकेशन

SSC GD Constable Notice 2022: एसएससी ने ssc.nic.in पर जारी किया यह अहम नोटिस, इन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 11, 2022, 07:38 PM IST

SSC GD Constable Recruitment 2022, SSC GD Constable Exam 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। ‌बता दें कि जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू की गई थी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022

Photo : iStock

SSC GD Constable Exam Notice 2022, SSC GD Constable Exam 2022: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 से जुड़ा एक अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जीडी कांस्टेबल एग्जाम नोटिस चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।‌ इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस चेक कर सकते हैं।

आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के 10497 पद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 100 पद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 8911 पद, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 1613 पद, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 1284 पद, सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में 103 पद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में 164 पद और असम राइफल्स में 1697 पद सहित कुल 24369 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर का इंतजार न करें और तय समय के पहले ही आवदेन जमा कर दें, जिससे आखिरी वक्त में उन्हें किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। ध्यान रहे की आयोग निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।

How to Apply Online for SSC GD Constable Exam 2022

  • अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर होम पेज पर 'Apply' सेक्शन में जाएं।‌
  • यहां Constable GD सेक्शन में जाएं और फिर 'Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फिर परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करें।

एसएसी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article