एजुकेशन

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023: बिग ब्रेकिंग! इस दिन जारी होंगे जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं के परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 6, 2023, 04:21 PM IST

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023 Date and Time Direct Link on jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा 08 मीर्च से 2 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी।

Image

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023: यहां चेक करें जम्मू बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023 Date and Time Direct Link on jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (JKBOSE 12th Result 2023) खबर है। जम्मू कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। तथा अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली (Jammu Kashmir Board 12th Result) गई है। उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना परिणाम चेक (JK Board 12th Result) कर सकेंगे।

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपको दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को फेल माना जाएगा। बता दें जम्मू बोर्ड 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से 2 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी, इसके लिए राज्य के कई छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। छात्र नीचे दिए आसान स्टेर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JKBOSE Jammu Kashmir Board 12th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kashmir Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर प्रोविजनल मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

JKBOSE 12tH Result: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  2. यहां JKBOSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज करें।
  3. इसके बाद 2131422 या 5676750 पर भेजें।
  4. रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Jammu Board 12th Result: इतने मार्क्स का मिलेगा ग्रेस मार्क्स

ध्यान रहे जम्मू कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं में छात्रों को कुल 6 अंको का ग्रेस मार्क देता है। यदि छात्रों के किसी विषय में पासिंग मार्क्स से 6 अंक कम हैं, तो छात्रों को 6 नंबर का ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा। लेकिन ध्यान रहे यह सिर्फ एक विषय के लिए ही होगा।

JK Board 12th Result: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत

जम्मू बोर्ड का रिजल्ट हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही जारी किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। 12वीं कथा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article