एजुकेशन

Jharkhand JET Admit Card 2026 Released: जारी हुआ झारखंड जेईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Jharkhand JET Admit Card 2026 Released: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने जेपीएससी जेट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Jharkhand JET Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें झारखंड जेईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

Jharkhand JET Admit Card 2026 Released: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने जेपीएससी जेट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेना होगा। हॉल टिकट के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

Jharkhand JET Exam Date 2026: कब होगी झारखंड जेईटी की परीक्षा

बता दें जेपीएससी 26 अप्रैल 2026 को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक करने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand JET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले Jharkhand JET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Jharkhand JET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand JET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
Also Read: यूपी बोर्ड में सीतापुर के इस स्कूल ने गाड़ा झंडा, 10वीं-12वीं के टॉपर्स ने यहीं से की है पढ़ाई

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या परीक्षा के नाम से संबंधित किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल मेल आईडी पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा लें।

Jharkhand JET Exam 2026: झारखंड जेईटी परीक्षा क्या होती है

बता दें झारखंड जेईटी (JCECE/JET) परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाती है। (JCECEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में कृषि, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश दिलाना है। यह परीक्षा खासतौर पर उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होती है जो 12वीं के बाद तकनीकी या प्रोफेशनल शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article