Jharkhand Board 8th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी शनिवार के दिन झारखंड 8वीं रिजल्ट 2023 (Jharkhand Board 8th Result 2023) की घोषणा कर दी। कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा का परिणाम लिंक जेएसी परिणामों की आधिकारिक साइट jacresults.com पर उपलब्ध है। हालांकि रिजल्ट स्कूल के प्रिंसिपल चेक कर सकते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित कक्षा-8 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए अपने छात्रों के परिणामों (JAC 8th Result 2023) की जांच करने के लिए अपने यूजरनेम (6 अंकों का जेएसी स्कूल कोड) और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा 13 अप्रैल, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। जहां पहला पेपर हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भाषा के लिए आयोजित किया गया था, वहीं दूसरा पेपर गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया गया था। प्रश्न पत्र में कुल 50 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। रिजल्ट चेक करना का ये रहा डायरेक्ट लिंक।
ऐसे डाउनलोड करें जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2023:-
स्टेप 1 : जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।स्टेप 2 : होमपेज पर कक्षा आठवीं परीक्षा के परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4 : जेएसी 8वीं 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5 : अब इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से मार्कशीट के बारे में सूचित किया जाएगा। वे इसे निर्धारित तिथि पर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
