एजुकेशन

JEE NCHM Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एनसीएचएम जेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE NCHM Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

JEE NCHM Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें जेईई एनसीएचएम का एडमिट कार्ड

JEE NCHM Admit Card 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध संस्थानों में बी.एससी. (हॉस्पिटैलिटी एवं होटल प्रशासन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE NCHM Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE NCHM Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JEE NCHM Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

NTA NCHM JEE Exam 2026: क्या है एसीएचएम जेईई परीक्षा

बता दें NCHM JEE (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के प्रतिष्ठित होटल मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला दिया जाता है। यह परीक्षा मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए होती है जो होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है। पहले यह परीक्षा National Council for Hotel Management and Catering Technology (NCHMCT) द्वारा आयोजित की जाती थी, लेकिन अब इसका संचालन NTA करता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article