एजुकेशन

JEE Main Session 2 Question Paper 2026: जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 के सभी शिफ्टों का प्रश्न पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Question Paper 2026: एनटीए ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन परीक्षा 2026 के सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर क्वेश्चन पेपर डाउनलो कर सकते हैं।

Image

JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप

JEE Main Session 2 Question Paper 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन परीक्षा 2026 के सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र जारी कर (JEE Main Session 2 Question Paper 2026) दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सभी शिफ्टों का क्वेश्चन पेपर डाउनलो कर (JEE Main Session 2 Question) सकते हैं। बता दें जेईई मेन परीक्षा 2026 देश-विदेश के 566 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 11.23 लाख छात्र शामिल हुए थे। यहां कुल 93 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

JEE Main Session 2 Question Paper 2026: कब हुई थी जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा

बता दें JEE Main 2026 का दूसरा सेशन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था। वहीं अब सभी शिफ्टों का प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते है।

JEE Main Session 2 Question Paper 2026

JEE Main Session 2 Question Paper 2026

JEE Main Session 2 Question Paper 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें प्रश्न पत्र

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA JEE Main Exam 2026 Question Paper लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रश्नपत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Main Session 2 Answer Key: कब आएगी जेईई मेन की प्रोविजनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन की प्रोविजनल आंसर की (अस्थायी आंसर की) संभावित रूप से 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद एनटीए एक 'चैलेंज विंडो' भी खोलेगा, जिसके जरिए उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये की चैलेंज फीस देकर दी गई आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

JEE Main Session 2 Question Paper 2026कब जारी होगा जेईई मेन 2026 का रिजल्ट

NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा JEE (Main) 2026 सेशन 2 के पेपर 1 (B.E./B.Tech) का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक घोषित होने की संभावन है। बता दें पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के लिए, लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 4,229 उम्मीदवारों ने विदेश से रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें उपस्थिति लगभग 93 प्रतिशत और आधार प्रमाणीकरण लगभग 97 प्रतिशत रहा। पेपर 2 (B.Arch./B.Planning) के लिए, लगभग 54,953 उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 270 उम्मीदवारों ने विदेश से पंजीकरण करवाया था। यहां लोगों की उपस्थिति 73 प्रतिशत देखने को मिली थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article