MPESB MP Police Constable Result 2026 Declared: एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police Constable Result 202) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर (MP Police Constable Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने गए थे।
MP Police Constable Result 2026: कुल इतने अभ्यर्थी हुए सफल
यहां कुल 6525 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। बता दें मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग ने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MP Police Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
MP Police Constable Result: सुनील मीना को मिली पहली रैंक
बता दें इस बार एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में सुनील मीना ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 169 का स्कोर किया है। जबकि दूसरे नंबर पर अंकित रघुवंशी रहे हैं, उन्होंने कुल 166 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर दीपक जाट और चौथे नंबर पर आदर्श सेन और पांचवें नंबर पर सूरज मसीह रहे हैं।
