एजुकेशन

JEE Main Session 1 Result 2024: कल इस समय जारी होगा जेईई मेन सत्र 1 का रिजल्ट, यहां डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

JEE Main Session 1 Result 2024, JEE Main January Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 12 फरवरी को जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JEE Main Session 1 Result 2024: यहां देखें जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट

JEE Main Session 1 Result 2024, JEE Main January Result 2024: जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 1 Result 2024 Date) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल यानी 12 फरवरी को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन जनवरी सत्र का परिणाम घोषित करने जा रहा है। जबकि अप्रैल सत्र की परीक्षाओं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी (JEE Main Session 1 Result Date) किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JEE Main January Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। बीई/बीटेक की परीक्षा 27, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को दो पालियों में थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजकर 30 मिनट तक थी।

JEE Main Session 1 Result: 291 शहरों में परीक्षा

बता दें जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षाएं करीब 291 शहरों के लगभग 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा से महज दो दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 9 फरवरी तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।

JEE Main Session 1 Result 2024 Check Here

  1. सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JEE Main Session 1 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लकि कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Main Session 1 Result 2024: कुल 13 भाषाओं में परीक्षा

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 1 की परीक्षाएं हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, असमिया सहित कुल 13 भाषाओं आयोजित की गई थी। इसके अलावा परीक्षा भारत के बाहर कुल 21 शहरों में थी। इस जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए कुल 12,31,874 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article