एजुकेशन

SSC Stenographer Revised Allocation Result: जारी हुई एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी की नई मेरिट लिस्ट, 1715 उम्मीदवार सफल

SSC Stenographer Revised Allocation Result Released: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2026 के लिए रिवाइज्ड फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Stenographer Revised Allocation Result 2025 Released: यहां देखें एसएससी स्टेनोग्राफर रिवाइज्ड एलोकेशन रिजल्ट

SSC Stenographer Revised Allocation Result Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2025 के लिए रिवाइज्ड फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) जारी कर (SSC Stenographer Revised Allocation Result 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक कर (SSC Stenographer Revised Allocation Result) सकते हैं। बता दें एसएससी ने 18 जून 2026 को पहले राउंड का टेंटेटिव एलोकेशन जारी किया था। लेकिन नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के इवैल्यूएशन में गलतियों की शिकायत की। ऐसे में आयोग ने तुरंत रिजल्ट रोक दिया था। इसके बाद पूरे इवैल्यूएशन सिस्टम का रिव्यू किया गया। वहीं अब फाइनल और रिवाइज्ड एलोकेशन लिस्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2025 के लिए प्रथम चरण की अस्थायी सीट आवंटन (First Round of Tentative Allocation - FRTA) सूची आयोग द्वारा 18 जून 2026 को जारी की गई थी। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए 228 तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 1483 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद आयोग ने 19 जून 2026 की सूचना के माध्यम से उक्त FRTA को स्थगित कर दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी परीक्षा, 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के मूल्यांकन में त्रुटियों को लेकर प्रस्तुतियां दी गई थीं।

एफआरटीए की समीक्षा

आयोग ने एफआरटीए की व्यापक समीक्षा की। समीक्षा के आधार पर स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' एवं 'D' परीक्षा, 2025 के लिए FRTA को संशोधित किया गया है। यह संशोधन 3 मार्च 2026 की अधिसूचना में वर्णित स्लाइडिंग मेकेनिज्म के अनुसार किया गया है।

10,132 उम्मीदवारों की प्राथमिकताएं जमा

आयोग की अधिसूचना संख्या E/16/2025-C-2 SECTION-Part दिनांक 5 मई 2026 के अनुसार 5 मई से 8 मई 2025 तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोस्ट और विभाग की प्राथमिकता (Option-cum-Preference) भरने का अवसर दिया गया था। इसके अनुसार 10,132 अभ्यर्थियों ने अपनी प्राथमिकताएं सफलतापूर्वक जमा कीं, जिन्हें प्रथम चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया गया।

मेरिट के आधार पर पदों व विभागों का विभाजन

बता दें परीक्षा अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार, पदों एवं विभागों का आवंटन अभ्यर्थियों द्वारा दी गई पोस्ट/विभाग प्राथमिकता तथा मेरिट क्रम के आधार पर किया गया है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' एवं 'D' के पदों के लिए प्रथम चरण की अस्थायी सीट आवंटन (FRTA) हेतु अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। आगे की सूची नीचे दी गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article