Kya Kal School Band Rahega, Tomorrow School Closed Or Not: भारत के कई हिस्सों में मॉनसून का असर अभी भी बना (Kya Kal School Band Hai) हुआ है। यहां बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ देशभर में सावन मास की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ बम भोले-बम भोले के साथ कांवण यात्री जल लेने के लिए हरिद्वार या अन्य तीर्थस्थल पर जा रहे हैं। इसके चलते भारत के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या कल स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या कल स्कूल बंद रहेगा? क्या कल स्कूल की छुट्टी है? क्या कल स्कूल की छुट्टी है या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।
Kya Kal UP Ke School Band Rahenge: क्या कल यूपी के स्कूल बंद हैं
बता दें श्रावण मास व कांवण यात्रा के चलते यूपी के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यहां मेरठ, रामपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मेरठ के स्कूलों में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है वहां स्कूलों में श्रावण मास के दौरान प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक अवकाश घोषित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सावन माह के चलते प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषित किया है।
Kya Kal Delhi Ke School Band Hai: क्या कल दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां कल यानी 3 अगस्त को स्कूल अपने समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Maharashtra School Closed Or Not: क्या कल महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं
महाराष्ट्र में मॉनसून की सक्रिय स्थिति बनी हुई है। खासकर मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक और पालघर में बारिश का कहर जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में कई निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। हालांकि अभी यहां स्कूलों में अकाश को लेकर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि लगातार स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक के संपर्क में बनें रहें। यदि इससे संबंधित कोई अधिसूचना जारी होती है तो यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।Tomorrow Goa School Closed Or Not: क्या कल गोवा के स्कूल बंद हैं
गोवा में मानसून की जबरदस्त गतिविधि जारी रहने की संभावना है और उत्तर गोवा व दक्षिण गोवा, दोनों ही जगहों पर लगातार बारिश होने का अनुमान है। शहरी इलाकों में जलभराव और सड़कों पर कम विजिबिलिटी के कारण स्कूल ट्रांसपोर्टेशन पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी स्कूल बंद करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
Kerala School Closed Or Not: क्या कल केरल के स्कूल बंद रहेंगे
बता दें केरल के कई जिलों, खासकर वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड और मलप्पुरम में बारिश का अलर्ट जारी है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुई है। ऐसे में प्रशासन स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर सकता है।
