एजुकेशन

JEE Main Exam 2025: फुल स्लीव बैन, लड़कियां उतार दें झुमके और ब्रेसलेट, देखें जेईई मेन के लिए ड्रेसकोड

JEE Main Exam 2025 Dress Code, Guidelines: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन की पहले सेशन की परीक्षा कल यानी 22 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है। जेईई मेन के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर से जुड़ी गाइडलाइंस को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही एग्जाम सेंटर को लेकर कुछ ड्रेसकोड भी तय किए गए हैं।

Image

जेईई मेन ड्रेसकोड

Photo : Times Now Digital

JEE Main Exam 2025 Dress Code, Guidelines: जेईई मेन की पहले सेशन की परीक्षा कल यानी 22 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन एग्जाम सेंटर को लेकर कुछ ड्रेसकोड भी तय किए गए हैं। जेईई मेन के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर से जुड़ी गाइडलाइंस को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक होगी। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 30 जनवरी वाली परीक्षा सिर्फ दूसरे शिफ्ट में होने वाली है। एग्जाम सेंटर के लिए ड्रेसकोड यहां देख सकते हैं।

JEE Main Exam Center Dress Code: जेईई के लिए ड्रेसकोड

  • फुल स्लीव के कपड़े पहनने से बचें। आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट या टॉप पहनें।
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है क्योंकि इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित वस्तुओं को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
  • भारी या कढ़ाई वाले कपड़े न पहनें। कैंडिडेट्स सरल और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। जटिल डिजाइन, भारी कढ़ाई या बड़े बटन वाले कपड़े पहनने से बचें।
  • जूते पहनने पर रोक लगाई गई है। केवल सैंडल और चप्पल पहनने की अनुमति है। जूते पहनने से बचें क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच की आवश्यकता हो सकती है।
  • लड़कियों के लिए खास गाइडलाइंस जारी हुई है। लड़कियां एग्जाम सेंटर के बाहर ही झुमके, चुड़ियां और ब्रेसलेट उतर दें।
  • आभूषण, घड़ियां, बेल्ट, धूप का चश्मा या कोई भी धातु की वस्तुएं सख्त वर्जित की गई हैं।
  • धार्मिक पोशाक, जैसे बुर्का या पगड़ी पहनने वाले अभ्यर्थियों को पूरी तरह से सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर काफी पहले पहुंचना होगा।

JEE Main Exam 2025 Guidelines in Hindi यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

JEE Main Exam Admit Card के लिए नियम

JEE Main 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना एक ज़रूरी प्रक्रिया है। इसलिए कैंडिडेट्स को यह एडवाइस दी जाती है कि वह वक्त पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें तथा परीक्षा के लिए निर्धारित ड्रेसकोड का पालन करें और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article