JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) सेशन 1 की आंसर-की आज यानी 4 फरवरी को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 1 Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 4 फरवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
How to download JEE Main Answer Key 2025
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेईई मेन्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Result 2025 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
जेईई मेन्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट 12 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
