एजुकेशन

JEE Main 2026 Toppers: जेईई मेन रिजल्ट में 26 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, लेकिन टॉपर्स में एक भी महिला नहीं

JEE Main Session 2 result: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में 26 लड़कों ने 100 परसेंट मार्क्स लाकर बाजी मारी है। हालांकि हैरानी की बात है कि टॉपर्स की लिस्ट में एक भी लड़की का नाम नहीं है।

Image

JEE Main 2026 session 2

JEE Main 2026 Toppers: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम जारी करने के बाद एनटीए ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी। जेईई मेन परीक्षा में कुल 26 लड़कों ने टॉप किया है, जिन्हें 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हासिल हुए हैं। इस बार जेईई मेन परीक्षा में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा राजस्थान से 4, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 छात्रों ने 100 प्रतिशत नंबर्स हासिल किए। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी छात्रों ने काफी अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन हैरानी की बात तो ये रही कि इस लिस्ट में एक भी लड़की अपनी जगह बहीं बना पाई। हालांकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत भी कोई कम नहीं रहा।

Mallavarapu ने फीमेल कैटेगरी में किया टॉप

100 प्रतिशत मार्क्स वाली लिस्ट तक कोई भी लड़की अपनी जगह नहीं बना सकी। लेकिन लड़कियों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा।फीमेल कैटेगरी में तेलंगाना की Mallavarapu Aasna ने टॉप किया है। उन्होंने जेईई मेन परीक्षा में करीब 99.998 पर्सेंटाइल हासिल किया है। कोई भी फीमेल इस बार 100 पर्सेंटाइल तक नहीं पहुंच सकी लेकिन Aasna ने टॉप पोजिशन को अपने नाम कर लिया।

100 पर्सेंटाइल के करीब रहीं ये लड़कियां

महिला वर्ग में तमिलनाडु की महालक्ष्मी अन्ना ने 99.9902287 प्रतिशत नंबर लाकर देशभर में तीसरा नंबर हासिल किया। इसके बाद हरियाणा की श्रेया आशी चौधरी ने 99.9969766 मार्क्स हासिल किए और फिर राजस्थान की सौम्या गुप्ता को 99.9965185 नंबर्स मिले। राजस्थान की जया चौहान भी थीं, जो 100 के बेहद करीब रहीं।

इस साल JEE Main में छात्रों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया.कुल 16,04,854 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें से 15,38,468 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी रही। हर छात्र को बेहतर स्कोर के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी।

JEE Mains Result 2026: महिला टॉपर्स की लिस्ट

टॉपर्स की लिस्ट में कुल 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इन सभी ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया है। लिस्ट यहां दी गई है।

  • रैंक 1: तेलंगाना की मल्लावरपु आसना
  • रैंक 2: हरियाणा की आशी ग्रेवाल
  • रैंक 3: राजस्थान की सौम्या गुप्ता
  • रैंक 4: राजस्थान की आरोही देशपांडे
  • रैंक 5: दिल्ली (NCT) की देविन्या राणा
Also Read : JEE Main 2026: ऐसे दे सकते हैं जेईई मेन एग्जाम में बेस्ट परफॉर्मेंस, इस फॉर्मूला को रखें याद

बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए परीक्षा के लिए कुल 1110904 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1034330 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। JEE (Main) 2026 पेपर 1 में कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 का NTA स्कोर (परसेंटाइल) हासिल किया है। एजेंसी ने पेपर 1 (B.E/B.Tech) के लिए JEE Advanced 2026 में शामिल होने के योग्य उम्मीदवारों के लिए NTA स्कोर के कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ भी जारी कर दिए हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article