एजुकेशन

JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन आंसर की jeemain.nta.nic.in पर हुई जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key OUT : जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 परीक्षा की आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी हो गई है। उम्मीदवार इन आंसर की के साथ-साथ अब रिस्पॉन्स शीट की PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Mains Answer Key 2026

JEE Mains 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने Session 2 की परीक्षा दी थी, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (JEE Main 2026 Answer Key) का इस्तेमाल करके लॉग इन करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

अब JEE Main 2026 की आंसर की तरफ से छात्रों को अपने जवाबों को क्रॉस-चेक करने, अपने संभावित स्कोर का हिसाब लगाने और रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी। आंसर की के साथ-साथ NTA द्वारा आंसर की चैलेंज विंडो भी खोले जाने की संभावना है, जिससे उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर किसी भी तरह की गलती के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।

Jee mains session 2 answer Key

JEE Mains Session 2 Answer Key 2026

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key released: एनटीए ने जारी की आंसर शीट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल Answer Key 11 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। Answer Key, रिस्पॉन्स शीट और Question Paper की PDF दिन में किसी भी समय उपलब्ध हो जाएंगी।

JEE Main 2026 Answer Key Session 2: Response Sheet PDF कहां और कैसे डाउनलोड करें?

जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अपने एप्लीकेशन नंबर तथा पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करके JEE Main 2026 Session 2 की आंसर की और Response Sheet डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Answer Key 2026 डाउनलोड करने का तरीका : How to Download JEE Main 2026 Answer Key

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2026 Session 1/2 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट करें।
  • अब Answer Key डाउनलोड करने के लिए Click Here to View/Challenge Asnwer Key पर क्लिक करें।

Response Sheet में परीक्षा के दौरान दर्ज किए गए वे उत्तर शामिल हैं, जिनका मिलान आधिकारिक आंसर की से करके मार्किंग स्कीम के आधार पर स्कोर की गणना की जा सकती है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी एक्टिव है, जिससे छात्र प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article