हर कोई छात्र जेईई मेन एग्जाम क्रैक करना चाहता है और टॉपर्स की लिस्ट में अपना नाम देखने का सपना देखता है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि जेईई मेन एग्जाम में कैसे आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
सबसे पहले तो ये ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी एग्जाम के लिए टाइम टेबल बेहद जरूरी है। सबसे पहले कोई बढ़िया सा स्टडी प्लान बनाइये। इससे आपके लिए तैयारी करना आसान होगा।
तैयारी के साथ-साथ नींद का पूरा होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में रोजाना आप 7-8 घंटे की नींद तो जरूर लें। याद्दाश्त को तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। ये आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करेगी और आप बेहतर तरीके से कॉन्सन्ट्रेट कर पाएंगे।
स्टडी मटीरियल की लिस्ट बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले तो आप एनसीईआरटी की किताबें तैयार रखिये। ये स्टडी के लिए सबसे बेस्ट मटीरियल है। इसके अलावा आपको एक्सपर्ट शिक्षकों की बताई किताबों को भी पढ़ना चाहिए।
नोट्स को आसान बनाने के लिए रंगीन पेपर, हाईलाइटर और फ्लोचार्ट्स का इस्तेमाल कर नोट्स बनाएं। इससे आपको नोट्स को पढ़ने और इसे याद रखने में मदद मिलेगी। नोट्स कलरफुल रखने का मकसद ही यही है कि दिमाग को लंबे समय और आसानी से चीजें याद रहें।
जेईई मेन्स एग्जाम में अपनी परफॉर्मेंस अच्छी रखने के लिए आपको प्रैक्टिस और मॉक टेस्ट पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इससे आप अपनी तैयारी का आकलन कर पाएंगे और अपनी कमियों को भी सुधार सकेंगे। इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्नपत्र भी हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।