JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 (Paper 2A - B. Arch और Paper 2B - B. Planning) की आंसर की जारी कर दी हैं। ध्यान रहे, ये प्रोविजनल आंसर-की है। इसके साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इन्हें देख सकते हैं। आप इस लेख के माध्यम से डायरेक्ट लिंक भी पा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने Paper 2A और 2B की परीक्षा दी थी, वे JEE Mains Session 2 की आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं। जानें डिटेल में
जो उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 27 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऐसा कर सकते हैं। आवेदकों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। तय समय सीमा के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
JEE Mains 2026आंसर की को चैलेंज कैसे करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Challenge regarding Answer Key” पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
- फिर, “Challenge regarding Answer Key” पर क्लिक करें।
- JEE Main 2026 सेशन 2 या अप्रैल 2026 के लिए क्वेश्चन IDs नीचे स्क्रीन पर एक के बाद एक दिखाई देंगी।
- “correct option” कॉलम के नीचे क्वेश्चन के आगे दी गई ID, NTA द्वारा सबसे सही आंसर की को दिखाती है।
- चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलम में दी गई एक या ज्यादा ऑप्शन IDs का इस्तेमाल करें।
- Choose file and upload चुनकर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- "Save your claim" पर क्लिक करें।
- चैलेंज सबमिट करने के लिए जरूरी फीस पे करें।

JEE Mains Session 2 Answer Key 2026 (Image - x.com/NTA_Exams)
आधिकारिक Tweet यहां से देखें
ध्यान रहे, “प्रोसेसिंग फीस जमा किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए फीस किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि उम्मीदवार द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो Answer Key में संशोधन किया जाएगा”
NTA ने यह भी कहा है, “किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती के स्वीकार या अस्वीकार होने के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई Answer Key ही अंतिम मानी जाएगी।”
