JEE Main 2025 Session 2 Registration: जेईई मेन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो ओपन कर (JEE Main 2025) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
JEE Main 2025 Session 2: कब होगी परीक्षा
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए परीक्षा संभावित रूप से 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। बता दें जिन उम्मीदवारों ने पहले जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो अपना लॉगइन कर दूसरे सत्र के लिए अप्लाई कर आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं जो पहली बार जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें दोबारा पंजीकरण करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
JEE Main 2025 Session 2 Registration: ऐसे करें पंजीकरण
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Inviting Online Applications For Joint Entrance Examination (Main) 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना ना भूलें।
JEE Main 2025 Session 2: ये दस्तावेज जरूरी
- 10वीं की मार्क्शीट
- 12वीं पास मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में 10 केबी से 300 केबी के बीच होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर 10 केबी से 50 केबी के बीच जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में चाहिए।
- ध्यान रहे यहां 10वीं सहित सभी मार्कशीट औऱ सर्टिफिकेट 10 केबी से 300 केबी के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
JEE Main 2025 Session 2 Registration: कौन कर सकता है आवेदन
जेईई मेन सेशन 2 के परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्रपा्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एनआईओएस से पांच विषयों के साथ 12वीं पास छात्र भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main 2025 Session 2: कब हुई थी जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा
बता दें जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सत्रों पालियों में निर्धारित थी। पहली सत्र की परीक्षा सुबह 9 बजे से थी। जबकि दूसरे सेशन की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू हुई थी। सेशन 1 की परीक्षा के लिए कुल 13.78 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट घोषित करने वाला है।
JEE Main 2025 Session 2: इस परीक्षा के लिए पात्र
जेईई मेन की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं। साथ ही राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जोसा काउंसलिंग के जरिए अभ्यर्थी एनआईटी, आईआईटी जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
