एजुकेशन

CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

CUET PG 2025 Registration Deadline Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)- पीजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी।

Image

CUET PG 2025

CUET PG 2025 Registration Deadline Extended: सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)- पीजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन नही किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर 8 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी।

CUET PG Registration 2025: इस डेट तक करें अप्लाई

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए अब 8 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थी 9 फरवरी तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, आवेदन पत्र में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा। योग्य अभ्यर्थी सीयूईटी पीजी 2025 के लिए इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to apply for CUET PG 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CUET PG Exam 2025 Date: मार्च में होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 31 मार्च 2025 तक किया जएग। इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article