National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Examination (JEE) Main 2023 session 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो के लिए बड़ा अपडेट जारी हो गया है। JEE मेन 2023 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो लिंक को एक्टिव कर दिया है, बता दें इससे पहले केवल नोटिस आई थी, कि जल्द ही लिंक को एक्टिव किया जाएगा, लेकिन 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे के बाद लिंक को सक्रिय कर दिया गया। उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Registration – How to apply for JEE Main 2023
जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण - जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- Candidate Activity में जाएं।
- यहां इस नाम से लिंक दिखाई देगा — Online Application for JEE Main Session-2 (2023)
- इस पर Click करते ही पंजीकरण लिंक खुल जाएगा। इन जानकारी से कर सकेंगे पंजीकरण:-
Application Form
Application No
Password
Security Pin
जल्द आएगा सत्र 1 पेपर 2 रिजल्ट
जो जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यता नहीं है।
एनटीए पहले ही जनवरी में एक बार जेईई मेन 2023 परीक्षा आयोजित कर चुका है। प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से 1 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन सत्र 1 पेपर 1 का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।
