एजुकेशन

JEE Advanced Result 2023: कल इस समय जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 17, 2023, 09:48 AM IST

JEE Advanced Result 2023, Date and Time: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

JEE Advanced Result 2023

Photo : iStock

JEE Advanced Result 2023, JEE Advanced Result 2023 Date and Time: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 18 जून को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Advanced Result 2023 Date: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई थी। वहीं, इसकी आंसर-की 11 जून को जारी की गई और स्टूडेंट्स को 12 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फिर फाइनल आंसर-की जारी होगी।

JEE Advanced Result 2023: डाउनलोड करें रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि सहित अन्य जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download JEE Advanced Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • फिर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced Result 2023: काउंसिलिंग के लिए करें अप्लाई

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह प्रक्रिया 19 जून 2023 को शुरू होगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स देश की IIT, NIT, IIIT में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article