एजुकेशन

JEE Advanced AAT 2023: हो गई घोषणा, कल इस समय जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 10:11 AM IST

JEE Advanced AAT 2023 Date and Time: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी गुवाहाटी कल यानी 24 जून 2023 को जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 का परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए नामांकन किया है, वे आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।

Image

जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा का रिजल्ट

Indian Institute of Technology, IIT Guwahati JEE Advanced AAT 2023 Result की घोषणा कल यानी 24 जून 2023 को की जाएगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए नामांकन किया है, वे आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।

JEE Advanced AAT 2023 परीक्षा 21 जून 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट -

JEE Advanced AAT 2023 Result: परिणाम कैसे जांचें

  • आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JEE Advanced AAT 2023 result link पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

जेईई एडवांस एएटी पंजीकरण 18 जून को शुरू हुआ और 19 जून, 2023 को समाप्त हुआ था।

कट-ऑफ से ऊपर अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। AAT में कोई अलग रैंकिंग नहीं है। सीटों का आवंटन पूरी तरह से जेईई (एडवांस्ड) 2023 और बी.आर्क में श्रेणी-वार अखिल भारतीय रैंक के आधार पर होगा। कार्यक्रम केवल उन्हीं उम्मीदवारों को पेश किया जाएगा जो एएटी में उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article