JEE Advanced 2024 Exam Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार jeeadv.ac.in से परीक्षा तिथि व पूरा शिड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, सेशन 1 के लिए जो जेईई मेंस का रजिस्ट्रेशन चल रहा है, उसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है, इस बीच एक और बड़ा अपडेट आ गया है, संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2024 का आयोजन 26 मई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
कब आएगा जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड - JEE Advanced 2024 Admit Card
पंजीकरण प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल, 2024 को शाम 5 बजे समाप्त होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई, 2024 तक है। एडमिट कार्ड 17 मई को जारी किया जाएगा और 26 मई, 2024 तक डाउनलोड किया जा सकता है।
दो पाली में होगी जेईई एडवांस 2024 - JEE Advanced 2024 Shifts
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कब आएगी जेईई एडवांस की आंसर की - JEE Advanced 2024 Answer Key
उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं की प्रति 31 मई, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और अनंतिम उत्तर कुंजी 2 जून, 2024 को साइट पर जारी की जाएगी। आपत्ति विंडो 3 जून, 2024 को बंद हो जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।
