एजुकेशन

Janmashtami Holiday 2024: कब है स्कूल में जन्माष्टमी की छुट्टी, 26 या 27 अगस्त, यहां करें चेक

Shri Krishna Janmashtami School Holiday 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार कौन सी तारीख को मनाई जाएगी। 26 और 27 अगस्त दोनों ही तारीखों को लेकर लोगों में बड़ा असमंजस है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। जानें इस अवसर पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Image

Janmashtami School Holiday 2024

Krishna Janmashtami Holiday 2024 Date: (26 या 27 अगस्त कब है जन्माष्टमी की छुट्टी): त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, इस बार त्योहारों के साथ कंफ्यूजन भी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार कौन सी तारीख को मनाई जाएगी। 26 और 27 अगस्त दोनों ही तारीखों को लेकर लोगों में बड़ा असमंजस है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दिन उनके बाल रूप की पूजा की जाती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। जानें इस अवसर पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Janmashtami Holiday: जन्माष्टमी के दिन स्कूल की छुट्टी रहेगी क्या?

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान का जन्मदिन मनाया जाता है, इसके लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन कहीं कहीं स्कूलों में छुट्टी दी जाती है। जन्माष्टमी का मुहूर्त इस बार 26 व 27 अगस्त दोनों दिन पड़ रहा है। यही कारण है आपको शहर के अनुसार, जन्माष्टमी की छुट्टी की सूचना मिलेगी। (Krishna Janamashtami 2024 kab hai) कहीं 26 तो कहीं 27 को जन्माष्टमी मनाई जा रही है, इसलिए आपके स्कूल में कब जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसके लिए एक बार स्कूल में कंफर्म जरूर करें।

Janmashtami 2024 Date: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। यह मध्यरात्री को 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 27 अगस्त रात 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 26 अगस्त, 2024 को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में अधिकांश स्कूलों में 26 अगस्त दिन सोमवार को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article