एजुकेशन

Jharkhand Board Exam 2023: जानें कब शुरू होगी झारखंड बोर्ड परीक्षाएं, jac.jharkhand.gov.in से देखें शिड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:33 PM IST

JAC Jharkhand Board 2023 Timetable: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 शेड्यूल का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ सकती है। जो उम्मीदवार 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं, उनके लिए 4 मार्च, 2023 से बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है।

Image

झारखंड बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023

KEY HIGHLIGHTS
  1. झारखंड बोर्ड परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं।
  2. jac.jharkhand.gov.in पर शिड्यूल जारी किया जाएगा।
  3. इस साल 24 मार्च से 20 अप्रेल के बीच हुई थी परीक्षा

JAC Jharkhand Board 2023 Timetable: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 शेड्यूल का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ सकती है। जो उम्मीदवार 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं, वे कमर कस लें क्योंकि 4 मार्च, 2023 से बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि इन तारीखों का एलान झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च से शुरू हो सकती हैं।

इस साल की बात करें तो 24 मार्च से 20 अप्रेल के बीच बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। JAC मैट्रिक परीक्षा 2022 दो पालियों (पहली पाली -9:45 AM से 11:20 AM, दूसरी पाली 11:25 AM से 01:05 PM) में आयोजित की गई थी। जेएसी इंटर की परीक्षा भी दो पालियों में (सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक) में आयोजित की गई थी।

वर्ष 2023 के लिए स्थाई कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च 4 से शुरू हो सकती है। संबंधित छात्रों को अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। एक बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

झारखंड बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • संबंधित छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उन्हें “Recent Updates” सेक्शन को देखना चाहिए।
  • फिर उन्हें माध्यमिक परीक्षा समय सारणी 2023 लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
  • जेएसी 10वीं परीक्षा तिथि 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।

जिन छात्रों ने मैट्रिक या कक्षा 10 की परीक्षा 2023 देने के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित सहित सभी विषयों के लिए उपस्थित होना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article