एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: इस सप्ताह तक जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें ऑफिशियल वेबसाइट

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस सप्ताह तक कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।

Image

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: यहां आप झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Jharkhand Board 10th Result) खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस सप्ताह तक कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया (Jharkhand Board Result) गया है। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (JAC 10th Result) किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक (JAC 12th Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025

बीते वर्ष यानी साल 2024 में कक्षा 10वीं में कुल 95.38 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। जबकि कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 92.60%, साइंस में 88.60 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 90.52 पर्सेंट छात्र पास हुए थे। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि पास पर्सेंटेज पिछली बार से अधिक देखने को मिल सकता है। रिजल्ट जारी होन के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2025 Official Website: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की वेबसाइट

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com
  • jharresults.nic.in

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. Jharkhand Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand Board 10th 12th Result: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं मार्कशीट पर ये जानकारी

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

JAC 10th Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स

झारखंड बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।

JAC 12th Result 2025: रीचेकिंग के लिए अप्लाई

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके गणना के मुताबिक कम मार्क्स आए हैं तो स्टूडेंट्स रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आफको प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही रीचेकिंग में यदि आपके कम मार्क्स आते हैं तो भी आपको स्वीकार करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article