Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2025: बड़ी खबर! जेएसी झारखंड बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार पिछले कई दिनों से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, और लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि JAC 10th 12th Admit Card 2025 Kab Aayega? आखिरकार आज 7 फरवरी को jac.jharkhand.gov.in पर एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। ये एडमिड कार्ड सीधे स्टूडेंट नहीं डाउनलोड कर सकेंगे, जानें कैसे मिलेगा Jharkhand Board 10th Admit Card व Jharkhand Board 12th Admit Card
बता दें, राज्य के स्कूल और संस्थान इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे, इसके बाद इन पर मुहर लगाकर छात्रो को देंगे। ये एडमिट कार्ड घर नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि आपको स्कूल जाकर कलेक्ट करना होगा।
अगर कोई छात्र-छात्रा नहीं आते हैं तो उनसे या उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जाहिर है, परीक्षा तिथि सिर पर आ चुकी है, ऐसे में जितना जल्दी हो सके, स्कूल में कॉन्टेक्ट करें और वहां जाकर एडमिट कार्ड कलेक्ट करें।
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियां
झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं, ये 3 मार्च तक दो शिफ्टों में चलेंगी। पहली शिफ्ट में 10वीं जबकि दूसरी शिफ्ट में 12वीं की परीक्षाएं होंगी।
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का समय
झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से एक बजे तक होगी, जबकि झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। चार मार्च से 20 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
