एजुकेशन

JAC 10th Result 2025 Link OUT: जारी हो गया झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 91.71 गया ओवरऑल परिणाम

JAC 10th Result 2025 Check: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में भाग लिया था, वे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से Jharkhand 10th Result 2025 Check कर सकेंगे। इस बार 91.71 ओवरऑल रिजल्‍ट गया है।

Image

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

Jharkhand 10th Result 2025 Check Online: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में जारी कर दिया है। आखिरकार उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, जिन्होंने इस साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था। जेएसी 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर की गई, हालांकि Jharkhand 10th Result 2025 Check करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

बता दें, 91.71 गया ओवरऑल रिजल्‍ट गया है, देखें क्षेत्रवार रिजल्ट कैसा रहा:-

कोडरमा 97.83%
पाकुड़ 96.83%
जामताड़ा 96%
लातेहार 96.25%
जानें कितने छात्र आए फर्स्ट डिवीजन, सेकेंड डिवीजन और थर्ड डिवीजन
  • फर्स्ट डिवीजन- 2,02,140
  • सेकेंड डिवीजन- 1,57,294
  • थर्ड डिवीजन- 17,521

JAC 10th Result 2025 Date and Time

JAC 10th Result 2025 Date 27 मई
JAC 10th Result 2025 Time 11:30 बजे

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें? क्या है तरीका

Jharkhand 10th Result 2025 Check Online

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा, यहां से देखें तरीका:-

  • JAC 10th Result 2025 Website jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • JAC 10th Result 2025 Link पर क्लिक करें।
  • JAC 10th Result 2025 Roll Number डालें
  • JAC 10th Result 2025 Check करें।
  • JAC 10th Result 2025 Jharkhand को डाउनलोड करना न भूलें।

इस वर्ष, JAC ने 11 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं थी। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गईं। माध्यमिक कक्षा के लिए व्यावहारिक परीक्षा 4 मार्च, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स के लिए व्यावहारिक परीक्षा 4 मार्च, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें

बता दें, झारखंड बोर्ड ने इससे पहले 9वीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जबकि आज 10वीं का परिणाम जारी किया, अभी आगे 11वीं व 12वीं का परिणाम भी आना बाकी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article