एजुकेशन

International Yoga Day Speech In Hindi: कुछ इस तरह दें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

International Yoga Day Speech, Bhashan, Essay, Quotes In Hindi: प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य योग से लोगों को जागरूक (International Yoga Day Speech In Hindi) करना है। यहां हम आपके लिए इंटरनेशनल योगा डे स्पीच, भाषण, निबंध और कोट्स (When Is International Yoga Day) लेकर आए हैं।

Image

International Yoga Day Speech: कुछ इस तरह दें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण

International Yoga Day Speech, Bhashan, Essay, Quotes In Hindi: अगर तन स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी स्वस्थ व दुरुस्त रहेगा। योग शब्द संस्कृत के युज से निकला है, जिसका अर्थ जोड़ना या एकजुट करना (International Yoga Day Speech) होता है। भारत में योग की परंपरा लगभग 5000 वर्ष से ज्यादा पुरानी है। यह शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना (International Yoga Day Speech In Hindi) जाता है। योग ना केवल हमारे तन को बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने व इनके संक्रमण से कोसों दूर रखने में भी कारगार (International Yoga Day Bhashan) होता है। आधुनिक युग में तनाव को कम करने व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग (International Yoga Day Certificate Download) रामबाण है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत (International Yoga Day Essay) बनाता है। यही कारण है कि योग के महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

International Yoga Day Speech: क्या है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य

इस दिन का इतिहास कई वर्षों पुराना है। बता दें पहली बार योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। वहीं कोरोना काल के बाद से इसका महत्व काफी बढ़ गया है। इस खास मौके पर तमाम शैक्षणिक संस्थानों व अन्य सामाजिक स्थलों पर ना केवल छात्रों को योगा करवाया जाता है बल्कि इसके महत्व व इतिहास को बताने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। यहां हम आपके लिए इंटरनेशनल योग डे पर स्पीच, भाषण, निबंध, स्लोगन व कोट्स लेकर आए हैं।
International Yoga Day Speech In Hindi

International Yoga Day Speech In Hindi

International Yoga Day Speech In Hindi: ऐसे करें भाषण की शुरुआत

यदि आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो इसकी शुरुआत योग दिवस पर शानदार कोट्स के साथ करें। साथ ही इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करना ना भी ना भूलें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।

International Yoga Day Quotes In Hindi

सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग

निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।

योग से शरीर रहता है रोगमुक्त

मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।

जीवन है अनमोल

करें नियमित योग

हो जाएंगे निरोग।

करें योग रहें निरोग।

International Yoga Day Speech In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छोटा व शानदार भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें भारतवर्ष में योग का इतिहास करीब 5000 वर्ष पुराना है। पौराणिक ग्रंथों में भी इसका उल्लेख किया गया है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार योग की उत्पत्ति सबसे पहले ब्रह्मा जी ने किया था। कहा जाता है कि पौराणिक ग्रंथों में योग का ज्ञान ब्रह्मा जी ने सूर्य को दिया था। इसके बाद भगवान सूर्य ने यह ज्ञान नारद को दिया और नारद मुनि ने पृथ्वी पर मनु को दिया। इसके बाद पृथ्वी पर योग का प्रचार प्रसार हुआ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में भी योग का उल्लेख किया है। यहां योग के 18 प्रकार बताए गए हैं। कालांतर में ऋषि मुनियों द्वारा योग का निर्वाह किया जाता रहा है। इतना ही नहीं महर्षि पतंजलि ने भी योग पर किताब लिखी है। कहा जाता है कि इस किताब को लगभग 22 सौ वर्ष पूर्व पहले लिखा गया था।

International Yoga Day Speech

International Yoga Day Speech

Yoga Day Speech In Hindi: 21 जून को ही क्यों मनाते हैं योग दिवस

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की ही तारीख क्यों तय की गई। बता दें इसके पीछे एक खास वजह है। 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article