एजुकेशन

International Yoga Day 2023: योग दिवस के लिए ऐसे तैयार करें पोस्टर, नहीं हटेंगी लोगों की नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 04:26 PM IST

International Yoga Day 2023, Yoga Day Poster 2023: हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। लोगों को योग का महत्व समझाने के लिए इस दिन स्कूल और कॉलेजो में निबंध, स्पीच और स्लोगन और पोस्टर मेकिंग सहित तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Image

International Yoga Day 2023

Photo : iStock

International Yoga Day 2023, Yoga Day 2023 Poster: हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। इसके बाद से हर साल यह दिन भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। देश और दुनिया के कई छोटे और बड़े संगठन भी अपने स्तर पर योग दिवस को धूमधाम से मनाते हैं। इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी थीम 'मानवता' है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग और प्राणायाम का महत्व समझाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेजो में भी निबंध, स्पीच और स्लोगन और पोस्टर मेकिंग सहित तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हम आपको पोस्टर के लिए कुछ डिजाइन और साथ ही कोट्स बताने जा रहे हैं।

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023International Yoga Day 2023

शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,

खुद को खुद से मिलने का मौका है योग !

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023

शारीरिक-मानसिक सेहत को बेहतर बनाना है,

रोज योग करना है

यह अपनों को भी सिखाना है !

Happy Yoga Day!

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023

नहीं होती है उनको कोई बीमारी

जो योग करने की करते हैं समझदारी।

योग दिवस की शुभकामनाएं !

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है

संतोष सबसे बड़ा धन है।

योग वह साधन है

जिससे यह दोनों मिलते हैं !

Happy Yoga Day!

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023

योग धर्म नहीं, विज्ञान है

इसमें शरीर, मन और

आत्मा को जोड़ने का विधान है

योग दिवस की बधाई !

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article