दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट किस देश में है, एरिया इतना कि समा जाएगा मुंबई शहर
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 23, 2026, 02:54 PM IST
In which country Worlds largest airport situated: एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर में बनकर तैयार हो गया है। यह जो 6200 हेक्टेयर (लगभग 15,320 एकड़) क्षेत्र में फैला है। इस बीच यह जानना बेहद जरूरी है कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है जिसका क्षेत्रफल इतना है कि मुंबई जैसा शहर भी समा जाएगा।
World's Largest Airport: दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
In which country Worlds largest airport situated: उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जो 6200 हेक्टेयर (लगभग 15,320 एकड़) क्षेत्र में फैला है। उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब पूरी तरह से बनकर तैयार है और जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा जो इस पूरे इलाके की अर्थ व्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यह एयरपोर्ट अपने साथ कई रिकाॅर्ड बना रहा है जोकि वाकई अद्भुत हैं। इस बीच यह जानना बेहद जरूरी है कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है जिसका क्षेत्रफल इतना है कि मुंबई जैसा शहर भी समा जाएगा।
दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम (Dammam) में हैं। जिसका नाम किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Fahd International Airport) है। इस एयरपोर्ट से साल 1999 में कमर्शियल फ्लाइट्स ने उड़ानें भरनी शुरू कर दी थी। तब से लेकर आज तक देश और दुनिया में इस एयरपोर्ट का जाना जाता है।

फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Image: Canva)
वर्ष 1999 में शुरू हुआ यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक, विशाल रनवे और उन्नत सुविधाओं का प्रतीक है। आकार के लिहाज से यह विश्व में अद्वितीय है और वैश्विक विमानन इतिहास में एक रिकॉर्ड दर्ज करता है। यह एयरपोर्ट सऊदी अरब की दूरदर्शिता और बुनियादी ढांचे की शक्ति को दर्शाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Photo: Canva)
फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट
किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ताकत इसका एरिया है, जो 299.61 वर्ग मील (776 वर्ग किलोमीटर) है। इस एयरपोर्ट का निर्माण 1983 में शुरू हुआ था और 28 नवंबर, 1999 को पूरा हुआ था। ऐसा भी कहा जाता है ये एयरपोर्ट मुंबई शहर से भी बड़ा है जिसका क्षेत्रफल 603.4 वर्ग किलोमीटर है। फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यहां से सालाना 10 मिलियन से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। खाड़ी युद्ध के दौरान इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल अमेरिकी एयरबेस के रूप में इस्तेमाल किया गया था।