देश का इकलौता एक्सप्रेस वे जहां रात में भी उतर सकते हैं फाइटर प्लेन, फेमस नदी सेजुड़ा है नाम

Trending GK Quiz The only expressway where fighter planes can land in night: आज भारत में दर्जनों एक्सप्रेस वे हैं जिन्होंने यात्रा के समय को आधा कर दिया है। इनमें से कुछ एक्सप्रेस वे ऐसे हैं जिनपर फाइटर प्लेन तक उतर सकते हैं। वहीं क्या आपको मालूम है कि देश का इकलौता एक्सप्रेस वे कौन सा है जिस पर रात में भी फाइटर प्लेन उतर सकते हैं।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jan 23 2026, 09:41 IST
भारत में शानदार सड़कों का जालImage Credit : CANVA01 / 07

भारत में शानदार सड़कों का जाल

भारत में शानदार सड़कों का जो जाल पिछले कुछ सालों में बिछा है उसने देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है। इन शानदार सड़कों की बदौलत दूरी कम हुई और यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो गया है।

भारत में एक्सप्रेस वे Image Credit : CANVA02 / 07

भारत में एक्सप्रेस वे

आपको बता दें कि आज भारत में दर्जनों एक्सप्रेस वे हैं जिन्होंने यात्रा के समय को आधा कर दिया है। इनमें से कुछ एक्सप्रेस वे ऐसे हैं जिनपर फाइटर प्लेन तक उतर सकते हैं।

एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेनImage Credit : CANVA03 / 07

एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन

वहीं क्या आपको मालूम है कि देश का इकलौता एक्सप्रेस वे कौन सा है जिस पर रात में भी फाइटर प्लेन उतर सकते हैं। अन्य एक्सप्रेस वे पर केवल दिन में फाइटर प्लेन उतर सकते हैं।

गंगा एक्सप्रेस वे Image Credit : CANVA04 / 07

गंगा एक्सप्रेस वे

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का चौथा एक्सप्रेसवे है। यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसकी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान रात में भी उतर सकेंगे।

यूपी में कहां कहां हवाई पट्टीImage Credit : CANVA05 / 07

यूपी में कहां कहां हवाई पट्टी

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का चौथा एक्सप्रेसवे है, जहां पर एयर स्ट्रिप की सुविधा मिलने जा रही है। इससे पूर्व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले में एक एयर स्ट्रिप बनाई गई है, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले में भी एक एयर स्ट्रिप है।

हो चुका है नाइट लैंडिंग का अभ्यासImage Credit : CANVA06 / 07

हो चुका है नाइट लैंडिंग का अभ्यास

गंगा एक्सप्रेस वे पर शाहजहांपुर में देश की पहली ‘नाइट लैंडिंग’ हवाई पट्टी बनी है। इस हवाई पट्टी पर राफेल, मिराज और जगुआर नाइट लैंडिंग कर चुके हैं।

जल्द खुलने वाला है गंगा एक्सप्रेस वे Image Credit : CANVA07 / 07

जल्द खुलने वाला है गंगा एक्सप्रेस वे

बता दें कि मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार है। उम्मीद है जल्दी ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। लगभग सभी जिलों में ट्रायल भी कर लिया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!