दुनियाभर में ऐसे कई स्कूल हैं जिनकी फीस लाखों रुपये महीने है लेकिन क्या आपने ऐसे स्कूल के बारे में सुना है जिसकी घंटे की फीस लाखों में है। संभवत: यह दुनिया का सबसे महंगा स्कूल है।
स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने इसको स्थापित किया है। यह स्कूल एलन मस्क ने खोला है।
इसका नाम एस्ट्रा नोवा है (Astra Nova School)। दुनियाभर के बच्चे इस स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। इस स्कूल में पढ़ाई-लिखाई का तरीका अन्य सामान्य स्कूलों से बिल्कुल अलग है।
एस्ट्रा नोवा स्कूल में केवल ऑनलाइन पढ़ाई होती है। ऑनलाइन होने के बावजूद यह एक लैब टाइप स्कूल है। अगर आप बच्चे को नंबरों की रेस से दूर और प्रैक्टिकल दुनिया के करीब रखना चाहते हैं तो एलन मस्क का एस्ट्रा नोवा स्कूल बेस्ट है!
एस्ट्रा नोवा स्कूल में में 1 घंटे की क्लास की फीस 2200 डॉलर है। भारतीय करेंसी में एलन मस्क के स्कूल की फीस 1 लाख 88 हजार से भी ज्यादा है।
यहां सभी कोर्सेस इंग्लिश भाषा में पढ़ाए जाते हैं। हर क्लास में लगभग 6-16 स्टूडेंट्स होते हैं। यहां कम से कम 2 घंटे की क्लास के लिए एनरोलमेंट करना होगा। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं।