एजुकेशन

INI CET 2025 Registration: आईएनआई सीईटी परीक्षा के लिए शुरू हुए पंजीकरण, aiimsexams.ac.in से करें अप्लाई

INI CET 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र aiimsexams.ac.in से अप्लाई कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को किया जाएगा। जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है।

Image

आईएनआई सीईटी 2025 पंजीकरण शुरू (image - canva)

All India Institute of Medical Sciences, AIIMS Delhi ने Institute of National Importance Combined Entrance Test, INI CET 2025 January Session की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार पात्रता, पूरा शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण यहां से देख सकते हैं।

INI CET 2025 Registration Last Date

INI CET 2025 Registration के लिए उम्मीदवार 5 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद, एम्स आवेदन सुधार विंडो खोलेगा और उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकेंगे।

INI CET 2025 Schedule

INI CET जनवरी सत्र 2025 पंजीकरण5 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा यूनिक कोड (EUC) का निर्माण26 सितंबर से 18 अक्टूबर
INI CET 2025 Admit Card4 नवंबर 2024

INI CET 2025 Registration Link

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'लेटेस्ट न्यूज' देखें और 'INI CET January 2025 Registration' पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण करवाएं और फिर जनरेट किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • INI CET 2025 Registration Form भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और विवरणों की दोबारा जांच करें।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, उम्मीदवार की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर, उम्मीदवार के अंगूठे का निशान हैं। AIIMS INI CET Exam साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), और मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमसीएच) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर लेते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article