एजुकेशन

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result OUT: जारी हुआ इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई परीक्षा का परिणाम, Direct Link से करें चेक

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result Released: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे joinindianarmy.nic.in से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई परीक्षा का परिणाम

Indian Army Agniveer CEE 2025 Result Declared: इंडियन आर्मी अग्निवीर सीईई परीक्षा के नतीजे आज 26 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर सीईई 2025 कई चरणों में आयोजित किया गया था। परिणाम वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। सीईई में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

बता दें, साइट joinindianarmy.nic.in सही से नहीं खुल रही है, लेकिन कुछ देर इंतजार करने के बाद पेज खुल रहा है, जिसमें Captcha भरकर आगे बढ़ा जा सकता है।

25000 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 25,000 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से 25 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी, और परिणाम आज 26 जुलाई को घोषित किए गए हैं।

भारतीय सेना अग्निवीर सीईई परिणाम 2025 कैसे देखें?

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, 'आर्मी अग्निवीर परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

चरण 4. स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा

चरण 5. परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसे सेव करें।

परिणामों में उन चयनित उम्मीदवारों की सूची मिलेगा जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने का निर्देश दिया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article