एजुकेशन

इंडियन एयर फोर्स ने जारी किया AFCAT 2 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना क्वालिफाइंग स्टेटस

Indian Airforce AFCAT 02/2026 Result: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने AFCAT 02/2026 परीक्षा का रिजल्ट afcat.edcil.co.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां दिए लिंक से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Image

AFCAT 2 परीक्षा का रिजल्ट

Indian Airforce AFCAT 02/2026 Result: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने AFCAT 02/2026 परीक्षा का रिजल्ट आज 9 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 8 अगस्त को आयोजित एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इन रिजल्ट को afcat.edcil.co.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका और डायरेक्ट लिंक दोनों खबर में दिया गया है।

भारतीय वायु सेना जरूरत के अनुसार किसी खास ब्रांच के लिए अलग कटऑफ भी निर्धारित कर सकती है। इसलिए सिर्फ लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करना ही फाइनल सेलेक्शन की गारंटी नहीं है। सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर ध्यान से देखनी होगी।

AFCAT 2 Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर AFCAT 02/2026 Result या 'कैंडिडेट लॉगिन' सेक्शन खोलें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर AFCAT 2 Result 2026 दिखाई देगा।
  • अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और रिजल्ट में दी गई अन्य जानकारी चेक करें।

क्वालिफाई करने के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में तय न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें Air Force Selection Board (AFSB) टेस्टिंग शामिल है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर AFSB की तारीख और सेंटर चुनने से संबंधित निर्देशों का पालन करना होगा। इसके बाद AFSB Call-up Letter जनरेट किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article