एजुकेशन

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें वेकेसी से जुड़ी जानकारी

India Optel Limited Engineer Recruitment 2026 : इस भर्ती में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के लिए 1 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 6 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 26 पद, मैकेनिकल के लिए 37 पद और ऑप्टिक्स एंड कोडिंग के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में अलग-अलग कैटेगरी जैसे आरक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। Engineer Recruitment 2026, India Optel Limited Engineer Recruitment 2026

Image

India Optel Limited Engineer Recruitment 2026 :

India Optel Limited Engineer Recruitment 2026 : रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली सरकारी कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंजीनियरिंग विंग में कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कैमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और ऑप्टिक्स एंड कोडिंग के पद शामिल है।

किन-किन पदों पर निकली भर्ती ?

इस भर्ती में जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के लिए 1 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 6 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 26 पद, मैकेनिकल के लिए 37 पद और ऑप्टिक्स एंड कोडिंग के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में अलग-अलग कैटेगरी जैसे आरक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए पदों को आरक्षित किया गया है।

Junior Project Engineer Recruitment 2026 के तहत कुल 77 पद निकाले गए हैं।

शाखा के अनुसार पद

  • केमिकल – 1 पद
  • इलेक्ट्रिकल – 6 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 26 पद
  • मैकेनिकल – 37 पद
  • ऑप्टिक्स एंड कोटिंग – 7 पद
योग्यता (Qualification)
  • संबंधित शाखा में B.E / B.Tech या डिप्लोमा (Engineering) होना चाहिए।
  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा लगभग 18 से 45 वर्ष तक हो सकती है।
  • शुरुआती सैलरी में लगभग ₹30,000 प्रति माह + Industrial DA + HRA मिल सकता है।
चयन प्रक्रिया (India Optel Limited Engineer Recruitment Selection Process)

भर्ती में आमतौर पर ये चरण हो सकते हैं-

  • आवेदन की स्क्रीनिंग / शॉर्टलिस्टिंग
  • ट्रेड टेस्ट / इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जाने ऑप्टेल लिमिटेड इंजीनियर भर्ती से जुड़ी जानकारी (India Optel Limited Engineer Recruitment)

इस भर्ती के जरिये चुने गए अभ्यर्थियों को रक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ज्यादा जानकारी आधिकारिक विज्ञापन देख सकते हैं। बता दें कि ये कंपनी Ministry of Defence, भारत सरकार के अंतर्गत आती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article