IIT JAM 2027: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा' (IIT JAM 2027) का संशोधित आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश के प्रमुख आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एम.एससी (M.Sc), जॉइंट M.Sc-Ph.D और अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया गया है, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2027 को किया जाएगा। आइए आपको आवेदन की तिथि के साथ पूरे संशोधित शेड्यूल के बारे में बताएं।
आईआईटी जैम 2027: संशोधित तिथियों
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 12 सितंबर 2026 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जनवरी 2027 (द्वितीय सप्ताह) |
| परीक्षा की तिथि (Exam Date) | 14 फरवरी 2027 (रविवार) |
| परिणाम घोषणा (Result Date) | 18 मार्च 2027 |
परीक्षा का पैटर्न और शिफ्ट टाइमिंग
IIT JAM 2027 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो अलग-अलग सत्रों (Shift) में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार अधिकतम दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं-
1. फॉरनून सेशन- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे
केमिस्ट्री (CY)
जियोलॉजी (GG)
मैथमेटिक्स (MA)
2. आफ्टरनून सेशन- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे
बायोटेक्नोलॉजी (BT)
इकोनॉमिक्स (EN)
मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स (MS)
फिजिक्स (PH)
कैसे करें IIT JAM 2026 के लिए आवेदन?
1. 12 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. JOAPS पोर्टल पर अपना नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें।
3. अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और वांछित विषय चुनें।
4. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
जैम 2027 परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें
इस परीक्षा के माध्यम से देश की 23 आईआईटी (IITs) में लगभग 3,000 से अधिक सीटों पर 89 से ज्यादा पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। आईआईटी के अलावा IISc बैंगलोर, NITs, IIEST और IISERs जैसे राष्ट्रीय संस्थान भी CCMN काउंसलिंग के माध्यम से जैम स्कोर कार्ड को स्वीकार करते हैं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार इन संस्थानों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: ग्रुप C के 553 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
किस आयु सीमा के उम्मीदवार दे सकते हैं परीक्षा
आईआईटी जैम परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है, जिससे ग्रेजुएशन कर चुके या अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी भी आयु की उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
