एजुकेशन

IISER IAT Result 2026: रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, 2 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग

IISER IAT Result 2026 OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार iiseradmission.in से अपडेट्स चेक कर सकते ​हैं।

Image

IISER IAT Result 2026

IISER IAT Result 2026 Declared: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ने IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार iiseradmission.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार प्रोविजनल आंसर-की पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की गई है और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है। रिजल्ट के साथ ही IISER ने काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

सफल अभ्यर्थी 2 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। समय पर रजिस्ट्रेशन न करने पर एडमिशन का मौका हाथ से निकल सकता है।

IISER IAT 2026 की अहम तारीखें

परीक्षा की तारीख7 जून 2026
प्रोविजनल आंसर-की7 जून 2026 को जारी
रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध9 जून 2026 से
आपत्ति दर्ज करने की तारीख9 जून से 13 जून 2026 तक
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट29 जून 2026 को जारी
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन2 जुलाई से 9 जुलाई 2026

IISER IAT Result 2026 Step to Check

  • सबसे पहले IISER एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in खोलें।
  • होमपेज पर IAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रैंक कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

रैंक कार्ड में क्या मिलेगा

IISER IAT 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी रैंक और कुल स्कोर जैसी डिटेल दी गई है। इन्हीं के आधार पर काउंसलिंग में सीट अलॉट होगी।

काउंसलिंग का पूरा प्रोसेस

2 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी। योग्य उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और IISER के अलग-अलग कैंपस व कोर्स की चॉइस फिल करनी होगी। इसके बाद रैंक, कैटेगरी और भरी गई पसंद के आधार पर कई राउंड में सीट अलॉट की जाएगी।इस प्रक्रिया से पुणे, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, तिरुपति, तिरुवनंतपुरम और बेरहामपुर स्थित IISER में BS-MS ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा।

IISER ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा करें। सीट अलॉटमेंट, फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article