IIM Lucknow Highest Placement Package: मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए कमाल की खबर है। मैनेजमेंट कोर्स के लिए मशहूर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट (IIM) लखनऊ में इस साल का प्लेसमेंट शानदार देखा गया है। आईआईएम लखनऊ में इस साल हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 75 लाख रुपये का देखा गया है। वहीं, इस साल के प्लेसमेंट सेशन में 570 छात्रों को 600 से अधिक नौकरी के ऑफर दिए गए हैं।
IIM Lucknow Placement Companies: इन कंपनियों से मिला ऑफर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट लखनऊ (IIM Lucknow) के पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम (PGP) के छात्रों के लिए इस साल के प्लेसमेंट सीजन में विभिन्न क्षेत्रों से नियुक्तियां हुईं। इनमें कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
IIM लखनऊ में हाइब्रिड प्लेसमेंट ड्राइव जो एक प्रकार का भर्ती अभियान होता है जिसमें कंपनियां विभिन्न तरीकों का संयोजन करती हैं उसमें 180 से ज़्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रिक्रूटर्स ने हिस्सा लिया। पहली बार भर्ती करने वाली कंपनियों में एथर एनर्जी, बीपीसीएल, क्रिसिल, डीबीएस बैंक, जीएमआर ग्रुप, एचपीसीएल, जेफरीज, मैनकाइंड फार्मा, मारुति सुजुकी, फोनपे और वॉलमार्ट जैसी कंपनियां शामिल थीं।
IIM Lucknow की प्रोफसर ने दी जानकारी
इन कंपनियों की भागीदारी से छात्रों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में नए करियर के मौके मिले। प्लेसमेंट की सफलता के बारे में बात करते हुए, आईआईएम लखनऊ में छात्र मामलों और प्लेसमेंट की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रियंका शर्मा ने कहा, "हाल ही में हुआ फाइनल प्लेसमेंट अभियान हमारे स्पेशल कोर्स की ताकत को दिखाता है। सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभवों का संतुलन प्रदान करके, हम यह तय करते हैं कि हमारे छात्र न केवल इंडस्ट्री की उम्मीदों को पूरा करें, बल्कि उनसे आगे भी निकलें।"
What is Campus Placement: क्या होता है प्लेसमेंट?
- प्लेसमेंट एक प्रक्रिया है जहां छात्रों को कंपनियों में नौकरी मिलती है।
- यह कॉलेज की प्रतिष्ठा और छात्रों के लिए अवसर प्रदान करता है।
- कंपनियां विभिन्न विभागों के लिए उम्मीदवारों का चयन करती हैं।
- अच्छे प्लेसमेंट से संस्थान की छवि मजबूत होती है।
- यह छात्रों के करियर की शुरुआत होती है।
