IGNOU December TEE Exam Form 2025 Online Apply Last Date Extended: बिना लेट फीस के ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की तारीख 26 अक्टूबर, 2025इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने एक बार फिर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम, दोनों के लिए दिसंबर 2025 टर्म-एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। नए व अपडेट शेड्यूल के अनुसार, छात्र अब बिना किसी लेट फीस के आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, “Notification: Extension of last date for filling up the online examination form for both ODL and Online Programmes for December, 2025 TEE”
IGNOU December TEE Exam Form 2025: Last Date
इच्छुक व पात्रता को पूरी करने वाले छात्र 26 अक्टूबर, 2025 तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे, पहले, IGNOU दिसंबर TEE एग्जाम फॉर्म 2025 की डेडलाइन 20 अक्टूबर, 2025 तय की गई थी।
IGNOU December TEE Exam Form 2025: Imp Date
नए शेड्यूल के अनुसार, निम्नलिखित तारीखों को नोट करें:-
| बिना लेट फीस के ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की तारीख | 26 अक्टूबर, 2025 |
| लेट फीस (1100/- रुपये) के साथ ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की तारीख | 27 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 |
IGNOU December TEE Exam Form 2025: Online Apply
कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: यूजरनेम और पासवर्ड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मांगी गई जानकारी भरें
स्टेप 4: तय एग्जामिनेशन फीस भरें
स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।
ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है, ''एग्जामिनेशन फॉर्म समर्थ प्लेटफॉर्म (ignou.samarth.edu.in) पर स्टूडेंट पोर्टल के जरिए सबमिट किया जाएगा, जिसके लिए स्टूडेंट्स को पहले लॉग इन करना होगा। अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आपको पहले NEW REGISTRATION पर क्लिक करके और इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करके पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
