एजुकेशन

IGNOU B.ED Admit Card 2024 Released: जारी हुआ इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

IGNOU B.ED Admit Card 2024, IGNOU B.ED Entrance Admit Card 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IGNOU B ED Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

IGNOU B.ED Admit Card 2024, IGNOU B.ED Entrance Admit Card 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IGNOU B.ED Admit Card 2024 Download) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड चाहिए होगा।

बता दें इस बार इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए निर्धारित होगी। यहां अभ्यर्थयों से बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी, प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इग्नू के कॉलेजों में दाखिले के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

IGNOU Entrance B.ED Admit Card 2024 Download

  • ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU B.ED Entrance Admit card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पावर्ड दर्ज करें।
  • परीक्षा के लिए आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IGNOU Entrance B.ED Admit Card 2024: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रेवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अनिवार्य है। बिना इसके आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

IGNOU Entrance B.ED Admit Card: दो पालियों में परीक्षा

इग्नू बीएड प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article