एजुकेशन

CSEET July 2025 Result OUT: जारी हो गया ICSI जुलाई सत्र का रिजल्ट, icsi.edu से ऐसे करें चेक

CSEET July Result 2025 Released: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Image

ICSI जुलाई सत्र का रिजल्ट (image - https://www.icsi.edu/student_rpn/cseet/)

CSEET July Result 2025 Declared: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। ICSI ने एक बयान जारी कर बताया है कि CSEET July 2025 सत्र के लिए औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह अंक विवरण उम्मीदवारों के लिए अपने रिकॉर्ड और भविष्य में उपयोग के लिए रखना महत्वपूर्ण है।

सीएसईईटी जुलाई परीक्षा 5 और 7 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। छात्रों के लिए इसे आसान बनाने के लिए, ICSI ने ऑनलाइन परिणाम देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका भी बताया है।

CSEET July 2025 Result How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • स्टूडेंट सेक्शन में जाएं और CSEET सेलेक्ट करें।
  • CSEET July 2025 Result Link पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • CSEET July 2025 Result Online आ जाएगा।
  • CSEET July 2025 Result Download करें।

CSEET July 2025 Result में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और अंकों की जानकारी होगी। विवरण को डाउनलोड करके रखना जरूरी है क्योंकि cseet july 2025 syllabus पंजीकरण के अगले चरणों में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article